अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंदा, पिता की मौत

आरा : जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के धमार मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद दिया। इस हादसे में बाप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्व. राम शरण गोंड़ के 58 वर्षीय पुत्र देव कुमार गोंड़ है एवं पेशे से किसान थे। जबकि जख्मी उनका 25 वर्षीय बेटा राज कुमार है। इधर मृतक के भतीजे जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने बेटे राज कुमार के साथ बाइक पर पीछे बैठकर बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव अपनी बेटी शैल कुमारी की शादी का दिन रखने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान धमार मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिसमे उनके चाचा देव कुमार गोंड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनका चचेरा भाई राज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़े : छिनतई मामले में एक पुरुष समेत सात महिला गिरफ्तार

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bettiah GMCH News: facebook LIVE ने खोली सरकारी अस्पताल की हकीकत?...

Bettiah GMCH News: बेतिया का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) एक बार फिर चर्चा में है। अस्पताल में भर्ती एक गंभीर रूप से...

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...