NDA Govt. का खत्म हो गया है इक़बाल, राजद ने किया दावा ‘जनता महागठबंधन को देगी समर्थन’

पटना: बिहार विधानसभा उप चुनाव को लेकर सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और सभी दल अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रही है। राजद ने भी बिहार के सभी चार विधानसभा सीट पर जीत का दावा किया है। राजद ने एनडीए पर राज्य में अपराध और अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव का खूब बखान किया।

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि चार सीटों के उप चुनाव में महागठबंधन के प्रति लोगों में स्पष्ट समर्थन दिख रहा है और महागठबंधन जीतने जा रहा है। लालू जी के विचार और तेजस्वी यादव के लोगों का समर्थन स्पष्ट रूप से दिख रहा है। हमें जनता का समर्थन है और जनता पर विश्वास है। जनता तेजस्वी यादव के कार्यों के प्रति और नेता प्रतिपक्ष के हैसियत से तेजस्वी यादव ने सरकार को जो आईना दिखाया है उसके बाद लोगों का उनके प्रति विश्वास और भी बढ़ा है।

सबसे बड़ी बात है कि महागठबंधन सरकार के माध्यम से हमने बिहार के विकास को नया आयाम दिया, लोगों को रोजगार दी, शिक्षा व्यवस्था को ठीक किया है। वहीं एनडीए के प्रति लोगों का मत है कि बिहार में सरकार का कोई मतलब नहीं है, सरकार का इक़बाल खत्म हो गया है। एनडीए सरकार ने बिहार में रोजगार खत्म कर दिया है, नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, महंगाई बढ़ रहा है और बिहार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला देख कर जनता ने महागठबंधन के प्रति अपना मूड बदल लिया है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सत्रह महीने के कार्यकाल में जो काम किया और नेता प्रतिपक्ष के हैसियत से सरकार से जो सवाल किया उस पर सरकार के स्तर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    राज्यपाल विमान में सवार होने पहुंच गए थे Airport, अचानक पता चला इंडिगो की विमान में आ गई खराबी फिर…
NDA Govt. NDA Govt. NDA Govt. NDA Govt.

NDA Govt.

Highlights

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img