राज्यपाल विमान में सवार होने पहुंच गए थे Airport, अचानक पता चला इंडिगो की विमान में आ गई खराबी फिर…

पटना: सोमवार को पटना से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान से बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर समेत 174 यात्री उड़ान भरने वाले थे। विमान में लगभग सभी यात्री चेक इन कर सवार हो चुके थे और राज्यपाल भी बोर्डिंग के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। राज्यपाल के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद वे वापस राजभवन पहुंच गए।

विमान की तकनीकी खराबी को ठीक करने में करीब ढाई घंटे लगे जिसके बाद विमान शाम 04:40 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि विमान में लगभग सभी यात्री सवार हो गए थे और विमान को रनवे पर ले जाने के लिए जब पायलट कॉकपिट में गए तो उन्हें तकनीकी खराबी का पता चला। इसके साथ ही राज्यपाल के एयरपोर्ट पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद विमान कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में तकनीकी टीम विमान को ठीक करने में जुट गए और करीब ढाई घंटे बाद विमान को रवाना किया गया। विमान में खराबी की वजह से सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और दुबारा चेक इन करवा कर विमान में चढ़ाया गया। विमान में खराबी की वजह से देर होने पर कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर हंगामा की स्थिति बनी लेकिन सीआईएसएफ ने यात्रियों को समझा बुझा कर शांत करवाया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Patna में जुटेंगे देश भर के पीठासीन अधिकारी, तैयारी शुरू
Airport Airport Airport

Airport

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...