शुभम और समर्थ ने दिया बिहार को कांस्य पदक

आरा : 68वां नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंडर-17 बालक बालिका 10 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक तीरंदाजी प्रतियोगिता नडियाद गुजरात में चल रही है। इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन में भोजपुर तीरंदाजी एकेडमी आरा के दो तीरंदाज शुभम कुमार और सामर्थ्य कुमार ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार टीम की झोली में दो कांस्य पदक डाल दिया। इस कार्य से पूरे राज्य और जिला गौरावांतित महसूस कर रहा है।

शुभम कुमार ने पहले राउंड की स्कोरिंग में 339 अंक जबकि सामर्थ्य ने दुसरे राउंड की स्कोरिंग में 338 अंक प्राप्त किया।
यह ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी स्कूल नेशनल गेम्स में बिहार टीम को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ था और इस बार इंडिविजुअल ब्रॉन्ज मेडल दोनों खिलाड़ियों को प्राप्त हुआ है। वहीं इसी साल के फरवरी माह में ही शुभम कुमार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं और इसी साल साउथ कोरिया भी टीम के साथ गए थे। इस मेडल को प्राप्त करने के लिए भोजपुरी आर्चरी अकादमी में प्रतिदिन प्रशिक्षिक नीरज कुमार सिंह अपने बेहतर मार्गदर्शन से और शुभम और सामर्थ्य के कड़ी मेहनत और खुन पसीना के बदौलत यह पदक प्राप्त हुआ है। शुभम को आगे जिद है कि अपने राज्य और अपने देश के लिए जरूर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक देने का कार्य करेगा।

यह भी देखें :

इस गौरवपूर्ण क्षण के शुभ अवसर पर पूरा शहर खुशी से झूम उठा और जिले के तमाम लोगों ने शुभम और समर्थ को बधाइयां दी। जिसमें डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार, संजीव सिंह जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर ,भीम सिंह भावेश सचिव खो-खो संघ, जूडो संघ सचिव, वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव, कुमार विजय, गोल्डन बेवीके कोच, विनीत गौतम हैंडबॉल, सुग्रीव कुमार, धीरज कुमार राष्ट्रीय पारा तीरंदाज, नीपू स्पोर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष पूजा सिंह, खेलों इंडिया स्माल सेंटर के कोच अविनाश ओझा, चंदन सिंह, जयप्रकाश सिंह, निर्भय सिंह, सरोज सिंह, प्रशांत ओझा, हरिओम सिंह और राहुल सिंह इसकी जानकारी भोजपुर तीरंदाजी अकादमी के सचिव सह कोच सह टिम कोच नीरज कुमार सिंह दिया।

यह भी पढ़े : एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : महिला टीम की शानदार शुरुआत, मलेशिया को 4-0 से रौंदा

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी...

पटना : पिछले सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग शिविर की शुरुआत करने के बाद अब इसे सभी नगर निकाय क्षेत्रों में भी लागू करने...

मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से भारी मात्रा...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...

परीक्षा देने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के शिवरी पुल के समीप सड़क हादसे में एक मां और बेटे की जान चली गई।...

वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनेगा समेकित एक्वा पार्क, DM ने...

भोजपुर : भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कारीसाथ, प्रखंड उदवंतनगर का स्थल निरीक्षण किया गया। इस प्रक्षेत्र पर...

दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! प्रेम विवाह...

जहानाबाद : जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी। मार्च महीने में प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी अब कफन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img