Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा

देवघर: गोड्डा और देवघर में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के गोड्डा और देवघर जिलों में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पहली सभा देवघर जिले के सारठ प्रखंड के रांगा सिरसा मैदान में आयोजित होगी, जो मधुपुर और सारठ विधानसभा क्षेत्रों की सीमा पर स्थित है। इसके बाद प्रधानमंत्री गोड्डा जिले के सिटिया मैदान में दूसरी सभा करेंगे, जो गोड्डा विधानसभा क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन सभाओं में क्षेत्रीय विकास, केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर जोर दिया जाएगा। रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...