Advertisment

बेलागंज में वोटिंग शुरू, महिला और पुरुष कतार में लगकर कर रहे हैं मतदान

गया : गया में बिहार विधानसभा उपचुनाव 2024 को लेकर 232 बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में अहले सुबह से ही बूथ खुलते ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। लोग मुंह धोते-धोते ही मतदान केंद्र में पहुंचे और अपना मतदान किया। मतदान शांतिपूर्ण व विशेष सुरक्षा में संपन्न की जा रही है। बेलागंज विधानसभा की सीट काफी संवेदनशील मानी जाती है। प्रशासन की दृष्टिकोण से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के 10+2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की है। मतदान केंद्र संख्या-6/2 पर मॉक पोल किया गया। अभी सुबह का वक्त है तो धीरे-धीरे वोटिंग के लिए लोग पहुंचेंगे। वहीं कृषि कार्यालय इमामगंज मतदान केंद्र संख्या-122 की है।

बिहार में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव

बिहार में हो रहे चार सीटों पर मतदान की प्रक्रिया सुबह 7:00 से शुरू हो गई है। बता दें की रामगढ़, इमामगंज, बेलागंज और तरारी में उपचुनाव हो रहे हैं। बेलागंज में लोग बढ़ चढ़कर वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दे कि यहां पर 304 बूथ केंद्र बनाए गए हैं। दरअसल, यहां से दो लोगों के बीच में मुकाबला है। बता दें कि 1990 से लगातार इस सीट पर कब्जा जमाए हुए सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव राजद के टिकट पर हैं। वहीं जदयू के टिकट पर मनोरमा देवी यहां से चुनावी मैदान में हैं।

Belaganj Voting 1 22Scope News

यह भी देखें :

गया के इमामगंज में लोगों की दिखी नाराजगी

गया की विधानसभा सीट इमामगंज में वोटिंग जारी है। इस बीच एक जगह से लोगों की नाराजगी भी देखने को मिली है। डुमरिया प्रखंड की भोकहा पंचायत के पननवां टांड़ सिवनडीह के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए वोट का बहिष्कार किया है।

Imamganj Voting 22Scope News
गया के इमामगंज में लोगों की दिखी नाराजगी

बेलागंज विधानसभा सीट पर खासी भीड़, महिलाओं की संख्या ज्यादा

बिहार में हो रहे उपचुनाव में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि सुबह से ही लोग वोट करने के लिए अपने बूथ पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में भी खासा भीड़ देखने को मिल रहा है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। हमारी न्यूज 22स्कोप की टीम ग्रांउड पर पहुंचकर लोगों से बात कर वहां की जानकारी ले रही है।

Belaganj Voting 2 22Scope News
बेलागंज विधानसभा सीट पर खासी भीड़, महिलाओं की संख्या ज्यादा

सड़क, पुल और पुलिया नहीं तो वोट नहीं – डढवा ग्राम के ग्रामीण

बिहार के गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के बेलहाड़ी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या-24 पर डढ़वा ग्राम और टोला पोखरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया है। मतदान केंद्र पर 700 वोट है, दिन के 10 बजे तक मात्र दो ही वोट पड़े थे। ग्रामीणों का कहना है कि दौ सौ घरों की बस्ती है। करीब 1500 की आबादी है। ग्रामीण आक्रोशित हैं।

Belaganj Voting 1 1 22Scope News
सड़क, पुल और पुलिया नहीं तो वोट नहीं – डढवा ग्राम के ग्रामीण

उनकी मांग है कि मुख्यालय से गांव तक दोनों तरफ से पथ नहीं है। जमुने नदी और नहर में पुल पुलिया नहीं है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। बरसात में शहर से संपर्क टूट जाता है। आवागमन बंद हो जाती है। बीमार लोगों के इलाज में दिक्कत हो जाती है। आजादी के बाद से अबतक कोइ भी सांसद, विधायक या जनप्रतिनिधि गांव की शुद्धि लेने नहीं पहुंचा है। जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है, इसलिए वोट बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने पूरी तरह से वोट बहिष्कार का मन बना लिया है। पीठासीन अधिकारी विशाल चौधरी ने बातचीत के दौरान कहा कि ग्रामीणों की नाराजगी जायज है। जबतक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, वे वोट नहीं करेंगे।

Belaganj Voting 2 1 22Scope News

बेलागंज में सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। महिलाएं लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। महिलाओं की मांग है कि हमारे गांव में ना तो पानी है और ना ही गली बना हुआ है। अगर विधायक एक साल में काम नहीं किया तो फिर अगले साल जरूर बदलाव करेंगे। न्यूज 22स्कोप की टीम बेलागंज के बूथ नंबर-37 और 38 का जायजा लिया।

Belaganj Voting 1 2 22Scope News

लोगों ने डीएम के आश्वासन के बाद मानें, कर रहे हैं मतदान

गया जिले के बेलागंज विधानसभा के गड़वा गांव में सुबह से ही वोट बहिष्कार ग्रामीणों के द्वारा किया गया था। इस गांव में नदी पर पूल नहीं और पक्की सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार किया था। वहीं खबर चलने के बाद डीएम डॉ. त्याग राजन खुद गड़वा गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। डीएम ने आश्वासन दिया है कि इलेक्शन के बाद इन लोगों के सारी मांगे पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद ग्रामीण वोट देने के लिए राजी हो गए। जिसके बाद साढ़े 12 के बाद वोट देना शुरू हुआ।

Gaya DM 22Scope News
लोगों ने डीएम के आश्वासन के बाद मानें, कर रहे हैं मतदान

यह भी पढ़े : विधानसभा उपचुनाव : बिहार की 4 सीटों पर वोटिंग जारी

विवेक रंजन और आशीष कुमार की रिपोर्ट

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...