रांची. विधानसभा चुनाव के पहल चरण की वोटिंग 950 बूथों पर समाप्त हो गयी है। यहां सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था और चार बजे तक मतदान निर्धारित था। झारखंड में दोपहर तीन बजे तक 59.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे अधिक बहरागोड़ा में 79.10 प्रतिशत मतदान हुआ है और सबसे कम रांची में 44.25 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
पहले चरण में यहां-यहां हो रहा मतदान
बता दें कि, झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर शामिल है।
झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव
बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण में आज वोटिंग हो रही है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इस चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।


















