विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान समाप्त, रांची, मांडर, तमाड़, हटिया और कांके में इतना प्रतिशत हुआ मतदान

रांची. विधानसभा चुनाव के पहल चरण की वोटिंग समाप्त हो गई है। 5 बजे तक तमाड़ में 67.12 प्रतिशत, रांची में 51.5 प्रतिशत, हटिया में 58.2 प्रतिशत, कांके में 57.89 प्रतिशत और मांडर में 72.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं 3 बजे तक तमाड़ में 55.28 प्रतिशत, रांची में 44.25 प्रतिशत, हटिया में 51.09  प्रतिशत, कांके में 53.3 प्रतिशत और मांडर में 64.77  प्रतिशत मतदान हुआ था। सुबह 11 बजे तक रांची में 24.75 प्रतिशत मतदान हुआ था और 1 बजे तक 33.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

रांची में इनके बीच मुकाबला

रांची विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सीपी सिंह और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार महुआ माजी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी से सीपी सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जेएमएम उम्मीदवार महुआ माजी को हराया था। एक बार फिर इस सीट सीपी सिंह और महुआ माजी आमने सामने हैं।

हटिया विधानसभा सीट पर इनके बीच मुकाबला

हटिया विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार नवीन जायसवाल और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार अजय नाथ सहदेव के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से नवीन जायसवाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव को हराया था। एक बार फिर इस बार इस सीट पर नवीन जायसवाल और अजय नाथ सहदेव आमने सामने हैं।

कांके विधानसभा सीट पर इनके बीच मुकाबला

कांके विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार जीतू चरण राम और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से सम्मारी लाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश कुमार को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट से बीजेपी ने जीतू चरण राम पर भरोसा जताया है।

मांडर विधानसभा सीट पर इनके बीच मुकाबला

मांडर विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सन्नी टोपो और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस से शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट से बीजेपी ने सन्नी टोपो पर भरोसा जताया है।

पहले चरण में यहां-यहां हो रही वोटिंग

बता दें कि, झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर शामिल है।

झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण में आज वोटिंग हो रही है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इस चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...