सरकारी संपति के रुप में  दर्ज होगी मठ-मंदिर की जमीन-मंत्री प्रमोद कुमार

Patna मंत्री रामसूरत राय ने सभी पदाधिकारी और धार्मिक न्यास से जुड़े लोगों का मठ मंदिर की जमीन का सुरक्षा के लिए अपना सुझाव भेजने का आग्रह किया है. इस सुझाव को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा.

मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि मठ-मंदिरों की जमीन का नया सर्वे खतियान बनेगा. जो भी मठ-मंदिरों की जमीन की खरीद बिक्री करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उनका मालगुजारी बंद कर किया जाएगा.  इस मामले पर विभाग की रणनीति पर कहा कि 2022 तक इसमें सुधार आ जाएगा.

सरकारी संपति के रुप में  दर्ज होगी मठ-मंदिर की जमीन

जबकि मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा  36 जिलों में 30 हजार एकड़ मठ-मंदिर की जमीन चिह्नित किया गया है. मठ-मंदिरों की जमीन को सरकारी संपति के रुप में दर्ज किया जाएगा.

विधि विभाग और राजस्व विभाग ने पूरे मठों और मंदिरों के जमीन की रक्षा के लिए एक पोर्टल लॉन्च करने का प्रारुप तैयार किया है. इस पोर्टल का उपयोग मठों और मंदिरों की जमीन का सर्वे में किया जाएगा.

दरअसल कोर्ट के  आदेश के बाद सरकार सक्रिय हुई है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि मठ मंदिरों की जमीन की बिक्री का किसी का अधिकार नहीं है.

रिपोर्टः रॉबिन

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर...

जमुई : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री...

कुरकुरे बांटने को लेकर बच्चों में विवाद, ईंट भट्ठे पर एक...

नवादा : नवादा जिले के नेहालुचक गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुरकुरे बांटने को लेकर बच्चों...

मोतिहारी पुलिस लाइन में 531 प्रशिक्षु सिपाहियों का पासिंग परेड, सुरक्षा...

मोतिहारी : बिहार में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब महिलाएं, पुरुषों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर जवान भी लोगों की सुरक्षा और...