सरकारी संपति के रुप में  दर्ज होगी मठ-मंदिर की जमीन-मंत्री प्रमोद कुमार

Patna– मंत्री रामसूरत राय ने सभी पदाधिकारी और धार्मिक न्यास से जुड़े लोगों का मठ मंदिर की जमीन का सुरक्षा के लिए अपना सुझाव भेजने का आग्रह किया है. इस सुझाव को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा.

मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि मठ-मंदिरों की जमीन का नया सर्वे खतियान बनेगा. जो भी मठ-मंदिरों की जमीन की खरीद बिक्री करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उनका मालगुजारी बंद कर किया जाएगा.  इस मामले पर विभाग की रणनीति पर कहा कि 2022 तक इसमें सुधार आ जाएगा.

सरकारी संपति के रुप में  दर्ज होगी मठ-मंदिर की जमीन

जबकि मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा  36 जिलों में 30 हजार एकड़ मठ-मंदिर की जमीन चिह्नित किया गया है. मठ-मंदिरों की जमीन को सरकारी संपति के रुप में दर्ज किया जाएगा.

विधि विभाग और राजस्व विभाग ने पूरे मठों और मंदिरों के जमीन की रक्षा के लिए एक पोर्टल लॉन्च करने का प्रारुप तैयार किया है. इस पोर्टल का उपयोग मठों और मंदिरों की जमीन का सर्वे में किया जाएगा.

दरअसल कोर्ट के  आदेश के बाद सरकार सक्रिय हुई है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि मठ मंदिरों की जमीन की बिक्री का किसी का अधिकार नहीं है.

रिपोर्टः रॉबिन

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...