JDU नेता सह मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

नालंदा : नालंदा जिले में एक चौंकाने वाली घटना में बेन प्रखंड के आट पंचायत के मुखिया और जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता कारू तांती (65) की गुरुवार शाम को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के पैतृक प्रखंड में हुई है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि कारू तांती अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। जब तीन अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचे और बिना किसी पूर्व चेतावनी के उन पर गोलियां बरसा दीं। गोली पीठ में लगने के बाद उन्हें तत्काल बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे पिता का किसी से कोई विवाद नहीं था। वे समाज में सम्मानित व्यक्ति थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

यह भी देखें :

राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। तांती जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता थे और उनकी हत्या से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है। यह घटना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार के गृह प्रखंड में हुई है।

यह भी पढ़े : दिनदहाड़े सीमेंट व्यापारी के घर नकदी समेत 15 लाख की लूट, महिला को चाकू दिखा किया लूटपाट

राजा कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...