दिनदहाड़े सीमेंट व्यापारी के घर नकदी समेत 15 लाख की लूट, महिला को चाकू दिखा किया लूटपाट

नालंदा : बिहार थाना क्षेत्र चौखंडी पर मोहल्ला में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाश ने सीमेंट व्यवसाय के घर चाकू का भय दिखाकर नकदी जेवरात समेत करीब 15 लाख के सामान को लूट लिया। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद करीब एक घंटा बाद बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद सदर डीएसपी नुरुल हक घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

घर में अकेली थी महिला

घटना संतोष अग्रवाल के घर घटी है। व्यवसायी के पुत्र मौसम अग्रवाल ने बताया कि उसकी मां और चाचा का ऑपरेशन सूरत में होना है। पिता और भाई उनके साथ सूरत गए हुए हैं। वह भी दोपहर 12:30 बजे बच्चों को स्कूल से लाने के लिए कमरुद्दीनगंज गए हुए थे। घर में सिर्फ अकेली भाभी श्रेया अग्रवाल थी। इसी का फायदा उठाकर बदमाश ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

मंकी कैप पहन छत के सहारे कमरे में हुआ दाखिल

पीड़िता श्रेया अग्रवाल ने बताया कि देवर बच्चों को लाने स्कूल चले गए थे इस दौरान वह घर का काम कर मोबाइल चला रही थी। इसी बीच छत के सहारे एक बदमाश मंकी टोपी लगाकर घर में घुस गया और चाकू का भय दिखाकर जेवरात और रुपए की मांग करने लगा। उसने जब इसका विरोध की तो उससे हाथापाई करने लगा इससे वह जख्मी हो गई तो बदमाश ने उसे जान मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद चाकू की नोक पर कमरे में ले जाकर गोदरेज के लॉकर में रखें करीब साढे चार लाख नकद और जेवरात समेत करीब 15 लख रुपए मूल्य के समान को लूट लिया।

दिनदहाड़े सीमेंट व्यापारी के घर नकदी समेत 15 लाख की लूट, महिला को चाकू किया लूटपाट

CCTV का मेमोरी कार्ड भी ले गया साथ

बदमाश महिला को अपने साथ दूसरे मंजिल पर ले गया। इस दौरान वह मोबाइल पर मैसेज करने लगी तो उसका मोबाइल छीनते हुए घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर से मेमोरी कार्ड लेकर भाग गया।

यह भी देखें :

जल्द होगा खुलासा

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, मामले की छानबीन की जा रही है। डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : Patna में दिनदहाड़े फल व्यापारी से अपराधियों ने लूटे 6 लाख

राजा कुमार की रिपोर्ट

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...