अर्धनग्न कर पीटते रहे पटीदार, गिड़गिड़ाती रही महिला

सीतामढ़ी : बेलसंड थाना के क्षेत्र के लोहासी गांव से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला को उसके पटीदारों ने ही अर्धनग्न कर पिटाई कर दी. इस मामले को लेकर जब महिला शिकायत करने थाना पहुंची तो पुलिसकर्मियों के द्वारा केश दर्ज नही किया गया. घटना 9 नवंबर की है. नरेश साह की पत्नी गीता देवी को उस वक्त नग्न कर पीटा जा रहा था जब उसके बच्चे को उनके ही पटीदार के द्वारा पीटा जा रहा था, तो पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ बेटे को छुड़ाने गई. उसके बेटे को छोड़कर कर मां के साथ जमकर लात घुसे चलाए गए. इतना ही नहीं महिला के शरीर पर पहने वस्त्र को भी फाड़ दिया गया और उसके बेटी को भी धक्के मारकर भगा दिया. कुछ ही देर में गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए और मामले को शांत कराया और महिला को पीएचसी में भर्ती कराया.

बाद में जब इसकी शिकायत करने महिला थाना पहुंची तो थानेदार ने उसे बाद में आने के लिए कहकर शिकायत दर्ज नहीं की. मगर, पिटाई की घटना का किसी ने वीडियो बना लिया था. इसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और काफी दिनों के बाद स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया.

रिपोर्ट : शक्ति

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...