अवैध संबंध के शक में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

दुमकाः-रानीश्वर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है। प्रेमी के साथ भागी महिला को प्रेमी की पत्नी ने घरवालों के साथ मिलकर पहले तो उसकी जमकर पिटाई की, फिर निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया।

मसानजोर की रहने वाली महिला की शादी रानीश्वर के एक गांव में हुई है। इसी गांव में कदमा गांव के माणिक मिर्धा की भी शादी हुई। छह माह पहले माणिक और उस महिला के बीच प्रेम संबंध हो गया। करीबन एक माह पहले महिला अपने प्रेमी माणिक मिर्धा के साथ रोजगार की तलाश में वर्द्धमान (पश्चिम बंगाल) चली गई। बुधवार की रात जब दोनों वापस कदमा गांव लौटे। तब प्रेमी की पत्नी ने अपने पति को किसी महिला के साथ देख आगबबुला हो गई। आनन-फानन में महिला ने अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी।

रात में करीब 10 बजे एक दर्जन लोगों ने महिला को पकड़ा। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई। पहले तो कथित प्रेमिका की जम कर पिटाई की गय़ी फिर उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र हालत में गांव में घुमाया गया।

प्रेमी की पत्नी के परिजनों ने की महिला की पिटाई

इस बाबत पीड़िता महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है। महिला के अनुसार उस न सिर्फ निर्वस्त्र कर घुमाया गया ब्लकि वर्द्धमान जाकर उसने जो कमाई की थी, उसके 25 हजार रुपये भी छीन लिया गया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव के सोनू मिर्धा, सनातन मिर्धा, राजू सोरेन, रासमुनि डोमिन, फुलमनी देवी, सरस्वती देवी, कुसल देवी, मैनी देवी, मदन हांसदा, माणिक मिर्धा, तलावती देवी, फूलकुमारी देवी के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 504, 506, 354 बी, 379, 509/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि जिन 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, वे सभी प्रेमी के घरवाले हैं। प्रेमी की पत्नी समेत छह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी छह की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है

रिपोर्टः- आशिश वर्णवाल

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...