अमित शाह के हेलीकॉप्टर की हुई जांच, जानिए क्या बोले केंद्रीय गृह मंत्री

Desk. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है। इस बीच आज चुनाव प्रचार करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के हिंगोली पहुंचे थे। इस दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की। इसकी जानकारी खुद अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दी है।

अमित शाह के हेलीकॉप्टर की हुई जांच

इसको लेकर अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलिकॉप्टर की जाँच की गई। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।’

आगे अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए।’

बता दें कि, झारखंड के साथ महाराष्ट्र में भी विधानसभा का चुनाव हो रहा है। यह चुनाव एक चरण में होगा और इसके लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं और यहां सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को 145 सीटें चाहिए। वर्तमान में सीएम एकनाथ सिंदे के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

3 min 22Scope News

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...