तमाड़ में जेएमएम-कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- ‘इनकी सरकार ने युवाओं के साथ किया खिलवाड़’

रांची. विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई जगहों पर सभा की। इस दौरान उन्होंने तमाड़ में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेएमएम पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और JMM की सरकार ने झारखंड के युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

जेएमएम-कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

अमित शाह ने कांग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग पेपर लीक कर भ्रष्टाचार करते हैं। वो समझते हैं कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालकर वो बच जाएंगे। झारखंड के युवाओं, भाजपा की सरकार बनाइए, पांच साल में पेपर लीक करने वाले सभी लोग जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

अमित शाह ने कहा कि आप प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाइए, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मोदी जी के नेतृत्व में हम झारखंड को सबसे समृद्ध राज्य बनाएंगे। झारखंड के युवाओं को मजदूरी के लिए प्रदेश छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा, हम ऐसे झारखंड की रचना करेंगे।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव, झारखंड का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। झारखंड में इंडी अलायंस की सरकार ने पूरे प्रदेश को तबाह कर दिया है। झारखंड, देश का सबसे समृद्ध राज्य है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए, यहां की जनता सबसे गरीब है। उसे देशभर में मजदूरी करने जाना पड़ता है, क्योंकि यहां की सरकार निकम्मी है।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और JMM के लिए आदिवासी सिर्फ एक वोट बैंक हैं, जबकि भाजपा, NDA आदिवासियों का सम्मान करती है। पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को पूरे देश में ‘आदिवासी गौरव दिन’ के रूप में मनाने की शुरुआत की।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...