Dhanbad : हिमंता ने फोड़ा बम-बीजेपी की सरकार आते ही घुसपैठियों के बच्चों का ट्राइबल सरकारी सहायता बन्द करेंगे

Dhanbad : धनबाद में भाजपा के फायर ब्रांड नेता हिमंता बिस्वा सरमा की जबरदस्त गर्जना सुनने को मिली। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने धनबाद के कोयलाभवन नेहरू कॉम्प्लेक्स में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के लिए समर्थन में जनता से वोट मांगा।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए हिमंता ने कहा कि शुक्रवार को नमाज की परंपरा बन्द कर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ की इजाजत विधानसभा में मिलना चाहिए। सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के यहां से करोड़ो रूपये जब्त होता है और कांग्रेस उनकी पत्नी को टिकट देती है।

Dhanbad : इन घुसपैठियों का सौ खून माफ है

इरफान सीता सोरेन पर आपत्तिजनक बयान देते हैं तो हेमन्त को कुछ बोलने की हिम्मत नहीं होती है। बांग्लादेशी घुसपैठियों से संथाल भर चुका है। ये लोग कांग्रेस JMM के वोटर हैं इसलिए इनका सौ खून माफ है।

ये घुसपैठिये झारखंड के आदिवासियों की तेजी से जमीन हड़पते जा रहे हैं पर उनपर कोई भी केस नहीं होता है। कोर्ट के आदेश के बावजूद उनपर कार्रवाई नहीं होती है। हमारी बीजेपी की सरकार आने दीजिये घुसपैठियों के बच्चों को ट्राइबल सरकारी सहायता बन्द करेंगे।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...