Commercial Advertisment

Breaking : हिमंता का खुला ऑफर, बीजेपी में आज जाएं सीएम हेमंत सोरेन…

Breaking

Ranchi : असम के सीएम और बीजेपी के झारखंड बीजेपी विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा बयान सामने आया है। हिमंता ने सीएम हेमंत सोरेन को बीजेपी में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है। दरअसल सीएम हेमंत सोरेन ने हिमंता बिस्वा सरमा पर आरोप लगाया था कि वे पार्टी को तोड़ रहे हैं।

इसपर हिमंता ने जवाब देते हुए कहा कि मैं तो चाहता हूं कि हेमंत सोरेन भी बीजेपी में आ जाएं। बीजेपी का मतलब है राष्ट्रभक्ति। बीजेपी के इस कार्य में हेमंत सोरेन भी साथ आ सकते हैं इसमें पार्टी तोड़ने वाली क्या बात है। हमे झारखंड को बचाना है बीजेपी को नहीं बचाना है।

Breaking : हेमंत सोरेन 5 लाख नौकरी की घोषणा करें हम चुनाव नहीं लड़ेंगे

हमारा कोई मतलब ही नहीं है हमारे लिए देश पहले आता है। इस वक्त झारखंड में सबसे बड़ा समस्या घुसपैठियो का है। अगर इस मामले को रोकने के लिए अगर हेमंत जी पहल करते हैं तो मैं उनके साथ भी हमलोग मिलकर काम करेगे। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए मैं हेमंत सोरेन से भी बात करने के लिए तैयार हूं।

ये भी पढ़ें- हिमंता ने चंपई को दे दिया BJP में आने का खुला ऑफर, क्या दिल्ली में बनेगी बात ! 

मेरे लिए सबसे पहले देश है देश के बाद बीजेपी आती है। यहां कोई नेता नेता बनने के लिए नहीं आया है। हमारा बस यही कहना है कि आपने चुनाव के समय जो वादा किया था वह वादा निभाईए और झारखंड को घुसपैठियों से मुक्ति दिलाए। यदि आज 31 सितंबर से पहले हेमंत सोरेन ये घोषणा कर दे कि वे 5 लाख नौकरी पक्की कर रहे हैं तो हम चुनाव भी नहीं लडे़ंगे।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...