बेटे ने Mobile ठीक कराने कहा तो मिली मौत, बेटे की लत से परेशान पिता…

बेंगलुरु: सोशल मीडिया का बढ़ता जमाना के साथ ही आज कल के बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया में इस कदर डूबे हुए हैं कि वे अपनी पढाई पर भी सही से ध्यान नहीं देते हैं। अपने बेटे की इसी आदत से परेशान एक पिता ने शुक्रवार को अपने बेटे की हत्या कर दी। मामला बेंगलुरु का है जहां अपने बेटे के मोबाइल देखने की आदत से परेशान एक व्यक्ति ने पीट कर अपने बेटे की हत्या कर दी।

मृतक की पहचान बेंगलुरु कुमारस्वामी लेआउट इलाके के तेजस के रूप में की गई। बताया जाता है कि तेजस नौंवी कक्षा का छात्र था और वह अक्सर अपनी पढ़ाई छोड़ कर मोबाइल में व्यस्त रहता था। उसके इस लत से उसके पिता परेशान थे और अक्सर उसे पढ़ाई के लिए कहते थे लेकिन वह बात नहीं मानता था।

मोबाइल ठीक करवाने बोला था

बताया जा रहा है कि तेजस के मोबाइल में कुछ खराबी आ गई थी जिसके बाद उसने अपने पिता को मोबाइल ठीक करवाने के लिए कहा। मोबाइल ठीक करवाने की बात सुन पिता ने अपना आपा खो दिया और फिर एक बल्ले से से बेटे की जबरदस्त पिटाई कर दी। इस दौरान उसके पिता उसे लगातार कहते रहे कि तुम मरो या जियो फर्क नहीं पड़ता है।

पिटाई के दौरान हो गया था बेहोश

मिली जानकारी के अनुसार छात्र तेजस पिटाई के दौरान गंभीर चोटें आई थी। वह पिटाई के दौरान ही बेहोश भी हो गया था लेकिन उसे इलाज के लिए नहीं ले जाया गया। वह दर्द से घर में ही तड़पता रहा और काफी देर तक उसका इलाज नहीं कराया गया। करीब चार घंटे बाद उसके पिता ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आई थी गंभीर अंदरूनी चोट

एक छात्र की संदिग्ध मौत की सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि उसे काफी अंदरूनी चोटें लगी है साथ ही शरीर पर भी जख्म के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ पता चलता है कि छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई थी।

यह भी पढ़ें-   State में ठंड ने दे दी दस्तक, गिरने लगा है तापमान, इस दिन से बढ़ेगा ठंड

https://youtube.com/22scope

Mobile Mobile Mobile Mobile

Mobile

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने ईशान किशन को एक करोड़ का चेक व अंगवस्त्र...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप-2026 में विजेता भारतीय टीम में...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 58 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं।...

15 मई से सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 6 सूत्री मांगों को...

आरा : आरा नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले छह सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की...

पटना में कोई सुरक्षित नहीं? RJD विधायक के भाई से सुबह-सुबह...

पटना : पटना में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। राजधानी के पॉश इलाकों में भी अब लोग खुद को सुरक्षित महसूस...

NEET ‘इंजन-बोगी’ गैंग का मास्टरमाइंड निकला RJD नेता!

पटना/दिल्ली : नीट फर्जीवाड़े में दिल्ली पुलिस ने राजद नेता संतोष जायसवाल को दिल्ली से अरेस्ट किया है। उसकी निशानदेही पर एक होटल से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img