आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने दिया धरना

बोकारो : पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा ने धरना दिया. बोकारो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का नेतृत्व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद प्रजापति ने किया.

उन्होंने कहा कि राजद, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि मेरी सरकार जैसे ही बनेगी 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ों को दी जाएगी, जबकि बीजेपी की सरकार ने एक आदेश निकाला था कि हर जिला में कितनी संख्या है उसका सर्वे करेंगे और उसके आधार पर आरक्षण लागू किया जाएगा. लेकिन जैसे ही सरकार बदली इस सर्वे को बंद कर दिया गया.

उन्होंने कांग्रेस पर भी ढोंग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब वे सरकार में हैं तो 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग किस से कर रहे हैं. खुद सरकार में रहते हुए इसे लागू क्यों नहीं करा पाते. राजद और कांग्रेस यह सब नाटक कर रहे हैं. जो जनता अब जान चुकी है. उन्होंने सरकार पर हो रही महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...