Advertisment

ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

रांची : झारखंड में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने की मांग को लेकर राजधानी रांची स्थित राजभवन के समक्ष कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई नेता मौजूद रहे. ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी रांची सहित सभी जिला मुख्यालय में धरना का आयोजन किया गया. सभी नेताओं ने एक स्वर में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग राज्य सरकार से की.

बोकारो में कांग्रेसियों ने की ओबीसी आरक्षण की मांग

bokaro 1 22Scope News

राज्य में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने की मांग को लेकर सियासत शुरू हो गई है. सत्ताधारी दल कांग्रेस के ओबीसी विभाग ने इसको लेकर धरना देते हुए राजनीति भी शुरू कर दी है. बोकारो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कांग्रेस ओबीसी विभाग बोकारो की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया. धरने में कांग्रेस के सभी नेता शामिल हुए. जिन्होंने एक स्वर से ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग राज्य सरकार से की है.

वहीं बोकारो उपायुक्त को राज्य सरकार के नाम मांग पत्र भी सौंपा गया. इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी विभाग बोकारो के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा ओबीसी के आरक्षण को कम कर दिया गया था. उसके बाद से आज तक ओबीसी को उनका वाजिब हक नहीं मिला. हम राज्य सरकार से जल्द से जल्द ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं. इस मांग को विधानसभा में भी कांग्रेस के नेताओं ने उठाया है.

पाकुड़ में कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना

pakur 22Scope News

27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी (ओबीसी प्रकोष्ठ) की ओर पाकुड़ सदर प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आमिर हमजा शेख ने किया. इस दौरान राज्य सरकार से 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग कीण्

रिपोर्ट : चुमन, चंदन रक्षित

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...