Patna में पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च, गांधी मैदान में हुआ लाठीचार्ज

पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इसे लेकर साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पटना पहुंचे। उनके गांधी मैदान पहुंचने से पहले ही भीड़ बेकाबू हो गई। लगातार भीड़ द्वारा चप्पल फेंके जाने लगे। इतना ही नहीं लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। इसको देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ चप्पल, ईंट और बोतलें फेंक रही हैं। कई पुलिस अधिकारी को चोटें आईं हैं। वहीं, भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस को पड़ी लाठी चलानी पड़ी। कई बैरिकेड टूट गए हैं। वॉच टावर पर लोग चढ़ गए हैं।

आपको बता दें कि एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के रिक्वेस्ट पर फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर स्टाइल भी किया। दोनों अभी पटना के निजी होटल में रूके थे। अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना गांधी मैदान में खुद फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। उनके साथ फिल्म के दूसरे कास्ट भी मौजूद रहे। गांधी मैदान में भारी संख्या में दोनों के फैंस मौजूद रहे। सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई थी। इससे पहले पटना के डीएम और एसएसपी गांधी मैदान पहुंचे थे। प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। इवेंट की शुरुआत शाम पांच बजे होगी और ट्रेलर लॉन्च शाम 6:03 बजे किया जाएगा। रात नौ बजे तक कार्यक्रम चलेगा।

Pushpa 1 1 22Scope News

पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने भांजी लाठी, BMP जवान का पैर टूटा

पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च के लिए पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक झलक पाने के लिए पहुंची भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। जिसमें एक बीएमपी जवान का पैर टूट गया है। लाखों की संख्या में पहुंची भीड़ पूरी तरह से बेकाबू हो गई।‌

Pushpa 1 22Scope News

यह भी देखें :

पुष्पा 2 को लेकर फैंस में है काफी उत्साह

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। अल्लू अर्जुन ने फिल्म का एक नया दमदार पोस्टर सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शेयर किया, जिसमें वह दोनों हाथों में कुल्हाड़ी लिए दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, ‘#Pushpa2TheRuleTrailer out Tomorrow at 6:03 PM।’ इस घोषणा ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

Pushpa 1 3 22Scope News

Pushpa 1 2 22Scope News

कई कलाकर बिखेरें जलवा

आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर का आधिकारिक लॉन्च पटना के गांधी मैदान में शाम 6:30 बजे होगा। हालांकि, यह कार्यक्रम शाम पांच बजे से है। इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ ही फिल्म से जुड़े कई अन्य कलाकार भी पटना में अपना जलवा बिखेरेंगे। वहीं, पुष्पा जैसे ब्लॉग बस्टर मूवी के दूसरे भाग का ट्रेलर लॉचिंग को लेकर पटना के लोगों में काफी खुशी है। पहली बार साउथ की इतनी बड़ी मूवी के ट्रेलर को पटना में लॉच किया जा रहा है। अभिनेता अल्लू अर्जुन ने बिहार के फैंस को यह बड़ा तोहफा दिया है।

पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी पहुंचे थे

Pushpa 2 22Scope News
पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी पहुंचे थे

यह भी पढ़े : Patna के गांधी मैदान में आज आएंगे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...