जमालपुर में RJD कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार कर चुनाव की तैयारी में जुटे

मुंगेर : राजद कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक दौलतपुर में नगर अध्यक्ष बमबम यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संचालन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला महासचिव लालू प्रसाद यादव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमण उर्फ राजू यादव जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पंजीयारा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रफी उजमा, राज्य परिषद सदस्य गोरेलाल सिंह और आदर्श कुमार राजा मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा ने राजद के संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया। राजेश रमण उर्फ राजू यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करना है और आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओ को अभी से ही तन मन धन से लग जाना होगा। नगर अध्यक्ष बमबम यादव ने कहा कि हमारे जो भी प्रत्याशी होगें उन्हें हम सब कार्यकर्ता मिल जुलकर जीता कर विधानसभा में पहुंचाने का काम करेंगे।

यह भी देखें :

इस दौरान संगठन विस्तार करते हुए बरकत कुरैशी और रिजवान कुरैशी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष और नगर प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा आरएन आजाद को व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला सचिव नियुक्त किया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने 2025 में बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के 17 महीनों के कार्यकाल की याद को ताजा एवं लालू प्रसाद यादव के सुविचारो को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़े : संविधान की रक्षा व राष्ट्र की एकता को लेकर जमीयत के नेताओं की बैठक

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...