तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने को लेकर राजद ने नगर में शुरू किया सदस्यता अभियान। लालू तेजस्वी के प्रति आस्था जताते हुए दर्जनों युवाओं ने ग्रहण की राजद की सदस्यता। दर्जनों युवा ने ग्रहण की राजद की सदस्यता।
मुंगेर: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर नगर राजद जमालपुर की ओर से शहर में सदस्यता अभियान की शुरुआत दौलतपुर से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरध्यक्ष बम बम यादव ने किया। मुख्य अतिथि राजद प्रमंडल प्रभारी सह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कई युवा चेहरे को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए पार्टी के सिद्धांतों अवगत कराया।
राजू यादव ने यह भी कहा है कि राजद युवराज तेजस्वी यादव लगातार बिहार में भय भूख भ्रष्टाचार का माहौल है और इस माहौल को दूर करने को लेकर जनता राजद को 2025 में पूर्ण बहुमत इस सरकार बनाने जा रही है जिसकी कवायत सदस्यता अभियान के माध्यम से राजद ने बिहार में शुरू कर दिया है और गरीबों के मसीहा के संदेश को जन-जन में हम लोग फैलाने का काम कर रहे हैं।
नगर अध्यक्ष बम बम यादव ने ने कहा कि जब तक बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना देते तब तक हम लोग चैन से बैठने वाले नहीं हैं। इसलिए सदस्यता अभियान के माध्यम से हम जनता को जागरुक करते हुए को सदस्यता अभियान को मजबूत करने को लेकर जनता से आह्वान किया है। इधर चलाए गए सदस्यता अभियान में दर्जनों युवाओं राजद की सदस्यता ग्रहण करते हुए लालू राबड़ी तेजस्वी के सिद्धांत का समर्थन किया।
मौके पर जिला कोषाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद यादव, राज्य परिषद सदस्य गोरेलाल सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष विनय यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार रवि, आलोक कुमार, मंतोष कुमार, विमल कुमार, लालू कुमार, अंश कुमार उर्फ पाली, अरुण यादव, बिक्रम कुमार, भरत यादव, रिजवान, भारत, आलोक कुमार,चंदन कुमार, विनय ताती,प्रशांत रंजन,सुमित राज, चंदन कुमार सहित कई मौजूद थे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Kaimur में मद्य निषेध विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने किया हमला, फायरिंग…
मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट
RJD RJD RJD RJD
RJD
Highlights


















