मोतिहारी पुलिस ने छापेमारी कर 4 हजार लीटर शराब की नष्ट

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के मेहवा में पुलिस ने छापेमारी कर चार हजार लीटर कच्चा शराब नष्ट किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के उत्तरी छपरा बहास पंचायत के मेहवा में सिकरहना नदी के किनारे देसी शराब बनाया जा रहा है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज, एएलटीएफ सदर की टीम एसआई आशीष सिंह थाना के पीटीएस रविन्द्र टुडू व पुलिस बल के जवान मेहवा पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। मेहवा में दो जगह छापेमारी हुई। जिसमें पुलिस ने चार हजार कच्चा देसी शराब बरामद कर नष्ट किया। शराब बनाने वाली उपकरण को पुलिस ने जब्त कर लिया। छापेमारी में प्रदीप सिंह, श्याम कुमार, लालबाबू पासवान, अरविंद कुमार, महेंद्र पासवान, भिखारी राय, नगीना साह और इंदल राय शामिल थे।

यह भी पढ़े : यूपी से बिहार तक शराब तस्करी का पर्दाफाश, भारी मात्रा में जब्त, एक गिरफ्तार

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

 

AI Trend में रंगे सांसद सुखदेव भगत, New Look वाली तस्वीर...

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एआई से तैयार 'माय न्यू लुक' तस्वीर साझा की। पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी...

Facebook Friend Scam: विदेशी दोस्ती के झांसे में महिला से लाखों...

रांची की महिला फेसबुक पर विदेशी दोस्ती के झांसे में आकर लाखों रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गई। गिफ्ट पार्सल, कस्टम और...

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...