यूपी से बिहार तक शराब तस्करी का पर्दाफाश, भारी मात्रा में जब्त, एक गिरफ्तार

गया : जिले के डोभी पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए झारखंड से बिहार आ रही एक ट्रक कंटेनर से करीब 60 लाख की 7426.08 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में गुवाहाटी निवासी एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गया एसएसपी को सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब बिहार लाई जा रही है। इस पर शेरघाटी डीएसपी-2 संजीत कुमार प्रभात के नेतृत्व में डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मटन मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।

ट्रक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद

जांच के दौरान झारखंड के हंटरगंज की ओर से आ रहे एक ट्रक कंटेनर को रोका गया। तलाशी में उसमें रॉयल पार्टी ब्रांड की 845 कार्टन विदेशी शराब मिली। कुल 7426.08 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सह तस्कर बिट्टू सोनार निवासी सतगांव गुवाहाटी को गिरफ्तार किया।

यह भी देखें :

गिरफ्तार तस्कर ने दिया बड़ा खुलासा

बिट्टू ने पूछताछ में बताया कि शराब बनारस से आरा ले जाई जा रही थी। ट्रक मालिक सह दूसरा तस्कर कमलेश कुमार, जो चतरा में उतर गया था, ने शराब को आरा पहुंचाने का निर्देश दिया। उसने यह भी कहा कि वह छोटे वाहन से ट्रक के पीछे आ रहा है। डोभी पुलिस ने तस्कर के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं और मामले में आगे की जांच कर रही है। डीएसपी 2 संजीत कुमार प्रभात ने बताया कि शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़े : असम से बिहार लाया जा रहा था शराब, 2 तस्कर गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...