चुनाव प्रचार में बाबूलाल मरांडी के साथ दिखे निरंजन राय, बोले- ‘सभी एकजुट होकर करें काम’

तिसरी (गिरिडीह). धनवार के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके पैतृक आवास पपिलो में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा प्रत्याशी सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए। बैठक में निरंजन राय ने समर्थकों के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि यहां की जनता धनवार को जिला बनाने की मांग कर रही है। साथ ही धनवार विधानसभा क्षेत्र में हो रही परेशानी को निष्पादन करने की अपील की।

बाबूलाल ने समस्याओं का निष्पादन का दिया आश्वासन

वहीं बाबूलाल ने अपनी हामी भरते हुए सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। बता दें कि निरंजन राय द्वारा भाजपा में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ पहली बैठक आयोजित की गई थी। इसमे दोनों एक साथ नजर आए हैं। बैठक के बाद दोनों ने मिलकर आसपास के क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और समर्थन देने की अपील की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाबूलाल मेरे गुरू थे और आज भी हैं, हम उनका सम्मान करते हैं।

गावां में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यहां की जनता की ही मांग पर वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े थे और आज जनता के ही कहने पर वह भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। बाद में वह गावां के भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी से एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां से एक भी शिकायत नहीं मिलना चाहिए।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा! पुलिस...

Himanshu Singh Murder Case: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के दौरान...

JPSC Backlog Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC Backlog Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर...

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...