विधानसभा चुनाव: कल जेपी नड्डा और अर्जुन मुंडा यहां-यहां करेंगे सभा

रांची. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी प्रचार जोरों पर है। कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चुनावी सभा करेंगे। जेपी नड्डा गोमिया, सिंदरी और नाला में सभा करेंगे, जबकि अर्जुन मुंडा सारठ में सभा करेंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

कल जेपी नड्डा करेंगे सभा

जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल 11:15 बजे से गोमिया स्थित सताही टांड़ कसमार में सभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 1:00 से सिंदरी के बरवाड्डा, कल्याणपुर के जीटी रोड स्थित सन्यासी मैदान में सभा करेंगे और 2:30 बजे से जामताड़ा जिले के नाला कुंडहित स्थित धनुकडीह मैदान में सभा करेंगे।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कल सुबह 11:30 बजे से देवघर जिले के सारठ स्थित हरिपुर मैदान में सभा करेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे से दुमका स्थित होटल सुविधा में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल 10.30 बजे प्रदेश मीडिया सेंटर, मारू टावर हरमू रोड रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

बता दें कि झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो रहा है। झारखंड में 43 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हो चुकी है, बाकी 38 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों का एक साथ परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img