डिजीटल डेस्क : California में पकड़ा गया गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका में पुलिस ने पकड़ा है। उसे अमेरिका में California पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सूचना मिलते ही भारतीय जांच एजेंसियां California पुलिस से संपर्क करने में जुट गई हैं। NIA ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम रखा हुआ है।
बीते माह मुंबई में हुए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में अनमोल की संलिप्तता की चर्चा सामने आई थी। उससे पहले अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग में भी अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था।
छोटे गुरुजी और छोटे डॉन के रूप में है अनमोल बिश्नोई की पहचान
California पुलिस की गिरफ्त में आए अनमोल बिश्नोई का परिचय भी लॉरेंस बिश्नोई सरीखा तो नहीं लेकिन कुछ कम खास भी नहीं है।
लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल लॉरेंस की नक्शेकदम पर है और वह लॉरेंस सरीखा तो नहीं लेकिन वह लॉरेंस की गैरमौजूदगी में कुछ कम भी नहीं है। लॉरेंस गैंग में उसे छोटे गुरुजी के नाम से बुलाते हैं। जरायम की दुनिया में उसकी एक और पहचान है। लॉरेंग गैंग के गुर्गे उसे छोटे डॉन भी कहते हैं।

1000 से ज्यादा शूटर्स को ऑपरेट करता है लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई…
बताया जा रहा है कि अनमोल उम्र में लॉरेंस से 6 साल छोटा है और जरायम की दुनिया में उसका कद काफी बड़ा है। 25 साल की उम्र में वो अमेरिका, अजरबैजान, कनाडा, केन्या, यूएई, पुर्तगाल और मेक्सिको के अलावा भारत में 1000 से ज्यादा शूटर्स को ऑपरेट कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई को अप्रैल 2023 में अमेरिका में देखा गया था। तब वह पंजाबी गायक करण औजला की पार्टी में नाच रहा था। उसकी तस्वीर भी सामने आई थी।
अनमोल बिश्नोई के खिलाफ करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश अनमोल ने ही रची थी और अपने मामा के बेटे सचिन के साथ मिलकर उसने मूसेवाला की हत्या का प्लान बनाया था।

बाबा सिद्दीकी मर्डर और सलमान खान के घर पर हमले में सामने आया था अनमोल बिश्नोई का नाम
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी अनमोल की संलिप्तता की बात सामने आई थी। बीते माह मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दी के मर्डर केस में पुलिस के हाथ एक ऑडियो लगा था। उसमें आरोपी और अनमोल बिश्नोई के बीच बातचीत का दावा किया गया था।
उसको लेकर पुलिस ने कहा था कि इस ऑडियो की सच्चाई का पता लगाकर सिद्दीकी मर्डर केस में अनमोल की संलिप्तता का साबित करना है। महाराष्ट्र पुलिस की ओर से मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) कार्ट में आवेदन दिया गया था। उसमें पुलिस ने कहा था कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अनमोल की संलिप्तता की जांच की जरूरत है।
पुलिस के आवेदन पर कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई और शूटर विक्की गुप्ता के बीच हुई कॉल की ऑडियो क्लिप देने का आदेश भी दिया था। बता दें कि मुंबई पुलिस ने लॉरेंस और अनमोल दोनों को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में वांटेड घोषित कर रखा है। उस मामले में पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। उसमें लॉरेंस और अनमोल आरोपी हैं।


















