Lawrence Bishnoi के भाई अनमोल को भारत लाएगी मुंबई पुलिस, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू

डिजीटल डेस्क : Lawrence Bishnoi के भाई अनमोल को भारत लाएगी मुंबई पुलिस, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू। बालीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में मोस्ट वांटेड की सूची में शुमार गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाने ने मुंबई पुलिस जुट गई है।

इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया शुरू करते हुए औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) से संबंधित मामलों की विशेष अदालत ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट कर दिया है।

अमेरिका ने अपने यहां अनमोल के होने की पुष्टि करते हुए अलर्ट-संदेश दिए जाने पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अपनी अगली कार्रवाई में गंभीरता से जुटी हुई है।

NIA के मोस्ट वांटेड अनमोल के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी

भारत की आतंकवाद निरोध एजेंसी- नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पिछले महीने अनमोल को वॉन्टेड सूची में शामिल किया था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

Lawrence Bishnoi का गैंग साल 2022 में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था। इसी साल अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाई गई थी। इसकी जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली है। मुंबई पुलिस ने Lawrence Bishnoi, उनके भाई अनमोल और कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार को इस मामले में आरोपी बनाया है।

अब मुंबई पुलिस अनमोल के प्रत्यर्पण की औपचारिकताओं को पूरी करने के लिए कुछ अदालती दस्तावेजों का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्र सरकार को एक औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बताया जा रहा है कि विदेश में अनमोल की तलाश के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अमेरिका से अलर्ट मिलने से पहले आशंका जताई जा रही थी कि अनमोल कनाडा में है।

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...