पीएमएवाई आवास निर्माण नहीं करने वाले 514 लाभुकों पर होगा केस

रांची: प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाय) के तहत प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण कार्य में कोई प्रगति नहीं दिखाने वाले 514 लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जाएगा। सोमवार को रांची नगर निगम कार्यालय में पीएमएवाय शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने दिए।

बैठक में पीएमएवाय शाखा के अधिकारियों ने उप प्रशासक को सूचित किया कि इन लाभुकों को पहले ही तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, फिर भी निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखी। इसके साथ ही सामुदायिक संगठनकर्ताओं और पीएमसी के प्रतिनिधियों को जियो टैगिंग के कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, और लाभुकों को आवास निर्माण के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

उप प्रशासक ने बताया कि यह बैठक पीएमएवाय योजना के शहरी वर्टिकल 4 के कार्यों की गति को बढ़ाने और प्रगति की समीक्षा करने के लिए आयोजित की गई थी।

 

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...