चार दिन और Train से 78 लाख लोग आये बिहार, पढ़ें…

पटना: छठ महापर्व वाकई में बिहार के लोगों के लिए आस्था ही नहीं बल्कि उनके लिए अभिमान है। यह बात छठ से पहले अन्य राज्यों से बिहार आने वाली ट्रेनों और विमानों की भीड़ हर वर्ष साबित करती है। वर्ष 2024 में भी छठ महापर्व के दौरान अन्य राज्यों से बिहार आने वाले लोगों की काफी संख्या रही। एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष छठ पर्व के अवसर पर केवल ट्रेन से 78 लाख लोग अन्य राज्यों से बिहार आये।

इतनी बड़ी संख्या में बिहार आने वाले लोगों को ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के बावजूद वे अनारक्षित श्रेणी की बोगी में यात्रा कर बिहार आये। एक अनुसार पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार में करीब 350 विशेष ट्रेनें चलाई। इतना ही नहीं रेलवे मंत्रालय ने भी पुरे देश से बिहार आने के लिए करीब 750 विशेष ट्रेनें चलाई थी। बाहर से आने वाले लोगों में सबसे अधिक लोग ट्रेन से पटना स्टेशन पर उतरे जबकि दूसरे स्थान पर राजेंद्रनगर टर्मिनल रहा जबकि तीसरे स्थान पर दानापुर और चौथे स्थान पर मुजफ्फरपुर रहा।

छठ के अवसर पर बिहार आने वाले लोगों के लिए चलाई गई विशेष ट्रेनों में 30 प्रतिशत ट्रेनें अनारक्षित थी जबकि 70 प्रतिशत ट्रेनें एसी और नॉन एसी आरक्षित थी। जानकारी के अनुसार बिहार से बाहर से आने वाले लोगों में सबसे अधिक 15 प्रतिशत यात्री पटना जंक्शन पर ट्रेन से उतरे जबकि आठ प्रतिशत राजेंद्र नगर टर्मिनल, छः प्रतिशत दानापुर, चार प्रतिशत मुजफ्फरपुर, सहरसा तीन प्रतिशत, बरौनी 2.5 प्रतिशत यात्री ट्रेन से उतरे। पटना जंक्शन पर यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्थाएं भी की थी ताकि बिहार आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें-  Proud Moment: 60 वर्ष पहले अमेरिका गई 113 पेंटिंग आ रही बिहार

https://youtube.com/22scope

Train Train Train

Train

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img