तेजस्वी ने कहा- बिहार में इन्वेस्टमेंट होगा तो लोगों को मिलेगा रोजगार

पटना : बिहार बिजनेस कनेक्ट-2023 का कार्यक्रम चल रहा है। देश के अलावा कई विदेश के लोग आए हैं। बिहार बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में आज बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार में इन्वेस्टमेंट होगा तो बिहार के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बिहार के लोग बिहार में ही खर्च करेंगे इससे रुपए का सरकुलेशन होता रहेगा।

बिहार में अब इंडस्ट्रीज आ रही है तो इसको लेकर के तेजस्वी यादव ने कहा है कि इसमें इंडस्ट्रियल डिपार्मेंट काफी दिनों से मेहनत कर रहा है। आप लोगों को पता है कि कल जो इन्वेस्टर मीट हुई है। ऐतिहासिक काम बिहार में हुआ है। लगभग 50 हजार करोड़ का इन्वेस्ट एमओयू बिहार सरकार के हुई है। इतना बड़ा काम अबतक नहीं हुआ है। प्रोजेक्ट इंडस्ट्री विभाग को धन्यवाद देना चाहेंगे। क्योंकि सभी लोग का प्रयास रहा और ये भी आसान हो जाएगा। आने वाले दिनों में जल्द ही आईटी पॉलिसीज, टूरिज्म पॉलिसी जल्द से जल्द हमलोग लाने का काम करेंगे ताकि इन्वेस्टर को आने में और भी सुविधा हम लोग दे पाए। इसके लिए हमलोग सारा काम कर रहे हैं।

आईटी कंपनी में काफी इन्वेस्टमेंट आया है। बिहार में एग्रो बेस्ड कंपनी में इन्वेस्टमेंट आया है। बिहार में माहौल क्रिएट करना चाह रहे हैं ताकि बिहार के लोग को काम मिल सके यहां पर बिजनेस किया जा सके। यहां पर बड़ा इन्वेस्टमेंट आए। इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट जिस हिसाब से काम कर रही है।

संसद भवन में की सुरक्षा मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इसको राजनीति से ऊपर हटकर सभी को सोंचने की जरूरत है कि जो देश का सबसे प्रमुख जगह जहां इतनी टाइट सिक्योरिटी रहती है। उसके बाद इस तरह की सुरक्षा में चूक हुई है। अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं और यह सारी जिम्मेवारी उनकी है। उनको सदन में आकर बात को रखनी चाहिए। कहां पर चुक हुई है कैसे चुक हुई है। यह बात सबके सामने होनी चाहिए। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए इसका निदान कैसे हो इसके बारे में सोंचने की जरूरत है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...