Advertisment

Road Accident में युवक की मौत, काम की तलाश में आया था युवक

औरंगाबाद: औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीँ घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदनगर पटना एनएच 139 पर स्थित करमहावर गांव के समीप की है।

मृतक की पहचान अरवल जिला के पारसी थाना क्षेत्र के तबकला गांव निवासी हजारी पासवान का 18 वर्षीय पुत्र राजकुमार के रूप में की गई। मृतक के अन्य दोस्तों ने बताया कि वह काम की तलाश में गांव से दाउदनगर आया था। उन्होंने बताया कि दाउदनगर गांव के कई लोग राज मिस्त्री का काम करते हैं। दिन भर वह हमलोगों के साथ रहा और शाम में जब खाना खाने की तैयारी कर रहे थे तभी वह एक रिश्तेदार से मिलने की बात कह बाइक से निकल गया। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस ने लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दाउदनगर थानाध्यक्ष फहीम आजाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है, साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  चार दिन और Train से 78 लाख लोग आये बिहार, पढ़ें…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Road Accident Road Accident Road Accident

Road Accident

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...