आग लगने से चांदसी सहनी का घर जलकर बुरी तरह से खाक

बेतिया : बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के मझौलिया से आ रही है। मझौलिया के महनवा में सोमवार की बीती रात्रि तीन बजे के करीब अचानक आग लगने से चांदसी सहनी का घर जलकर बुरी तरह से खाक हो गया। इस अगलगी में करीब आठ बकरियां और नगदी एक लाख रुपया के नोटों की गड्डी जलकर राख हो गई। एक मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गई है। इस अगलगी में नगदी कपड़ा, बर्तन और अनाज समेत आदि लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हुई। पीड़ित गाय का पैर पकड़कर रोता हुआ कह रहा है कि है मईया हमसे कोई गलती हुई हो तो क्षमा करें हमने आपकी सेवा कोई कसर नहीं छोड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। पीड़ित परिवार को पंचायत के मुखिया चन्द्रिका साह ने कंबल दिया।

यह भी पढ़े : कनाडा से आए दंपति ने बेतिया के लाल को लिया गोद, चेहरे पर लौटी मुस्कान

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...