पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के कैंप कार्यालय विधायक कॉलोनी स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के आवास पर मंगलवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक के पूर्व सर्वप्रथम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, पार्टी के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज और राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद चंदन सिंह सहित अन्य नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान एवं पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक की कार्रवाई शुरू की गई।
पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि आज की बैठक में हम लोग पार्टी के भविष्य की रणनीति एवं पार्टी के संगठन को सशक्त करने केलिए मुख्य रूप से आज की बैठक बुलाई गई है। हमारी पार्टी सभी 243 सीटों पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। पारस ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राज्य में हर राजनीतिक स्थिति और चुनौती का डटकर सामना करेगी। पारस ने कहा कि अगले महीने से बिहार में पार्टी के शीर्ष नेता के साथ हर जगह में दौरा करूंगा पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करूंगा।
पशुपति पारस ने कहा कि हमारी पार्टी सभी नेता सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से और एक जूटता के साथ बिहार में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि पार्टी ने 2005 के विधानसभा चुनाव में अपने संस्थापक रामविलास पासवान के नेतृत्व में जो प्रदर्शन किया था उसे समय 29 विधायक जीत के आए थे। उससे भी बेहतर प्रदर्शन 2025 के चुनाव में हमारी पार्टी करके दिखाएगी। सूरजभान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अब पूरी मजबूती से 2025 के विधानसभा चुनाव के तैयारी में लग जाना चाहिए।
यह भी देखें :
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान ने कहा कि। पार्टी कार्यकर्ताओं का जो भावना होगा और पार्टी के सभी साथियों का जो भी राय होगा पार्टी इस दिशा में आगे बढ़ेगी। प्रिंस राज ने कहा कि हम लोगों को विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाना चाहिए। पार्टी को बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर राज्य में पार्टी को पूरी तरह से मजबूत कर पार्टी को और भी मजबूती से आगे लेकर जाना है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद चंदन सिंह ने कहा कि आज की बैठक और कल होने वाली बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं नेताओं और जिला अध्यक्षों का जो भी फैसला होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का फैसला होगा वह हमको स्वीकार होगा पूरी मजबूती से मैं पार्टी को मजबूत करने में अपना सारा समय दूंगा।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के दो दिनों तक चलने वाली बैठक बेहद ही अहम और महत्वपूर्ण है। दोनों दोनों की बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को बिहार पार्टी के पार्टी के बिहार के सभी जिला अध्यक्षों एवं दलित सेवा के सभी जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आज की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान ने किया बैठक का संचालन प्रधान महासचिव केशव सिंह ने किया। बैठक को अध्यक्ष बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष विधान पार्षद भूषण कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरवन कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेश्वर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अंबिका प्रसाद बिनु, दलित सेवा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा, राष्ट्रीय महासचिव एल्विस जोसेफ, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद सिंह महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नूतन सिंह और छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।


















