Bihar PACS Election : जमालपुर प्रखंड में पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा अध्यक्ष पद के लिए पर्चा

मुंगेर : मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के पांच पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में इन्द्ररूख पूर्वी पंचायत से दो जबकि बांक पंचायत से एक प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया है। प्रखंड कार्यालय से मिली इसके अलावा सदस्य पद के लिए बांक पंचायत से चार, इन्द्ररूख पूर्वी पंचायत से तीन और रामपुर कला पंचायत से पांच प्रत्याशियों ने सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल किया है। बीडीओ सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया 19 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगी। 22 और 23 नवंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा और 26 नवंबर को नाम वापसी के साथ प्रत्याशियों के बीच प्रतीक का आवंटन किया जाएगा।

यह भी पढ़े : Bihar PACS Election : ओबरा प्रखंड में आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...

Ranchi Crime News: अरगोड़ा में चेन स्नैचरों का आतंक, तीन दिनों...

 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दो महिलाओं की सोने की चेन झपट ली गई। हरमू में हुई दोनों घटनाओं...

Jharkhand News: झारखंड में 16 अक्टूबर से बालू खनन शुरू करने...

झारखंड में 16 अक्टूबर 2026 से बालू घाटों पर खनन शुरू हो सकेगा। मॉनसून अवधि समाप्त होने के बाद खान एवं भूतत्व विभाग ने...