PACS Elections को लेकर औरंगाबाद में कई दिग्गजों ने किया नामांकन

औरंगाबाद : औरंगाबाद प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (PACS) की हो रहे तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन के दिन कई दिग्गजों ने आज पर्चा भरा। औरंगाबाद सदर प्रखंड मुख्यालय में दर्जनों प्रत्याशियों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा विभिन्न पैक्सों के कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए भी दर्जनों प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा भरा। इसके पूर्व सभी प्रत्याशी अपने-अपने गांवों से सैकड़ों समर्थकों के साथ लाव-लश्कर लेकर औरंगाबाद प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां उनके द्वारा निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया।

आपको बता दें कि नामजदगी का पर्चा दाखिल कर प्रखंड कार्यालय से बाहर आते ही समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में गगन भेदी नारे लगाते हुए फूलों की माला से लादकर कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी दौरान फेसर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी ने ट्रैक्टर पर सवार हो प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर किसानों की पहचान है और यह चुनाव काम खर्च में होना चाहिए। वहीं भारथौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए राजू सिंह ने चौथा बार अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया और अपने चौथे बार जीत का भी दावा किया है।

यह भी देखें :

वहीं पडरावा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह ने आज छठी बार अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उन्होंने यह कहा है कि हमने अपने खून पसीना से पडरावा पैक्स को सींचा है और वहा के जनता भी पसंद करते हैं। मैं छठा बार भी चुनाव जीतूंगा। इसी हौसला के साथ सभी प्रत्याशियों ने आज अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल कर जनता के बीच में पहुंच गए हैं। अब जनता के हाथों में यह अधिकार चला गया है। अब यह देखना लाजमी होगा कि आने वाला वक्त में जनता किसको जीत की सेहरा बांधती है।

यह भी पढ़े : Bihar Pacs Election: बिहार में पैक्स चुनाव का ऐलान, 25 नवंबर से पांच चरणों में होगी वोटिंग

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...