हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थों का करता था तस्करी

जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है जहां हथियार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि परसबीघा थाना क्षेत्र के बुधन बीघा गांव निवासी ललेन्द यादव गंजा की तस्करी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस द्वारा उसको घर के घेराबंदी कर उसका घर का सर्च ऑपरेशन किया गया तो उसके घर से एक देसी कट्टा, एक थनेट, साढ़े तीन किलो गांजा, 65 लीटर देसी शराब एवं 32 हजार नगद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति शराब और गंजा का तस्करी करता था। इसके पूर्व भी शराब के आरोप में इसे गिरफ्तार किया गया था। विभिन्न स्थानों में इस पर प्राथमिक की दर्ज भी कराई गई है। अब पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। इसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल है और जो हथियार बरामद किया गया है। वह कहां से लाया गया किसको सप्लाई करने के लिए हथियार रखे हुआ था। सभी बिंदु पर जांच किया जा रहा है। जांच के बाद जो लोग भी इस ग्रुप में शामिल होंगे। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : Traffic DSP भागलपुर सहित 4 पर कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...