Big Breaking : भारतीय महिला टीम बनी चैंपियन, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी जीतकर रचा इतिहास

राजगीर : बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी फाइनल में चीन के खिलाफ मुकाबला खेला गया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर चैंपियंस बनीं। दीपिका ने तीसरे क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में गोल करके फाइनल में चीन के खिलाफ भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। पेनल्टी कॉर्नर के असफल प्रयास के बाद दीपिका ने रिवर्स हिट से गोल किया। ये एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में चौथा मौका है जब भारतीय टीम ने यह खिताब जीता है। बता दें कि फाइनल मैच देखने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और भारतीय हॉकी के पूर्व खिलाड़ी दिलीप तिर्की भी राजगीर में मौजूद थे।

भारत और चीन के बीच खेले गए फाइनल मैच में पहले दो क्वार्टर गोलरहित रहे, यानी हाफ-टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाई थी। मगर तीसरा क्वार्टर शुरू होने के बाद पहले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे दीपिका ने गोल में तब्दील किया। सलीमा टेटे को इस टूर्नामेंट से पहले ही भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था और अपने पहले ही प्रोजेक्ट में उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियन बनाकर ऐतिहासिक कारनामा किया है। चीन ने आखिरी मिनट तक गोल करने के अथक प्रयास किए। यहां तक कि उसने आखिरी मिनट में गोलकीपर को फील्ड पर 11वें खिलाड़ी से सब्स्टिट्यूट कर दिया था। इसके बावजूद चीनी टीम गोल नहीं दाग सकी।

Team India 1 2 22Scope News

Big Breaking : भारतीय महिला टीम बनी चैंपियन, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी जीतकर रचा इतिहास

भारत तीसरा बार बना चैंपियन

आपको बता दें कि भारत इससे पहले दो बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुका है। 2016 में टीम इंडिया ने चीन को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया था। वहीं 2023 में भारतीय टीम ने खिताबी भिड़ंत में जापान को 4-0 से रौंदकर ट्रॉफी जीती थी। पिछले पांच टूर्नामेंट में भारत यह खिताब तीसरी बार जीता है, दूसरी ओर चीन इतिहास में तीसरी बार फाइनल में पहुंचा था, लेकिन इस बार भी उसे निराशा हाथ लगी है। भारत की यह जीत इसलिए भी यादगार है क्योंकि टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे खिताब जीता है।

Team India 3 22Scope News

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिये गौरव की बात है। इस चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ खेलते हुए इस चैंपियनशिप में भाग ले रही सभी टीमों- मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और थाईलैंड को पराजित किया है।

Team India 2 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा है कि एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की इस खिताबी जीत में भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़े : Breaking : धमाकेदार जीत के साथ ‘बिहार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी’ के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

Durand Cup Ranchi: पहली बार रांची पहुंचा 135वें डूरंड कप का...

Durand Cup Ranchi: भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, डूरंड कप के 135वें एडिशन का ट्रॉफी टूर शनिवार को पहली बार रांची पहुंचा। इसके साथ...

Chatra Brown Sugar Arrested: NTPC गेट के पास चल रहा था...

Chatra Brown Sugar Arrested: ज़िले के टंडवा थाना क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...

100 PM ई-बसें इस महीने अंत तक पहुंचेंगी पटना

पटना : बिहार में पर्यावरण अनुकूल और इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन को गति मिलने जा रही है। इस महीने के अंत तक लगभग 100 पीएम...