Breaking : धमाकेदार जीत के साथ ‘बिहार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी’ के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

राजगीर : नालंदा के राजगीर में बिहार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी खेला जा रहा है। आज यानी 19 नवंबर को भारत और जापान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें भारतीय महिला टीम ने धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान को 2-0 से हराया। अब फाइनल में भारत का सामना चीन से होगा।

आपको बता दें कि यह सेमीफाइनल मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि 15-15 मिनट के पहले तीन क्वार्टर गोलरहित रहे, लेकिन आखिरी 15 मिनट में जापान की टीम दबाव में ढह गई। आखिरी क्वार्टर शुरू होने के दो मिनट बाद ही भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे नवनीत कौर ने गोल में तब्दील करके टीम इंडिया को 1-0 से बढ़त दिलाई। भारत के लिए नवनीत कौर (48वें मिनट में) और लालरेम्सियामी (56वें मिनट में) ने गोल किया।

India 2 1 22Scope News

अब चीन से होगा सामना

अब भारत का सामना महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन से होगा। यह भिड़ंत 20 नवंबर को बिहार के राजगीर में होगी। एक तरफ भारत ने जापान को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर खिताबी भिड़ंत में जगह बनाई थी।

India 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में भारतीय टीम कुल पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है और टीम इंडिया अब तक तीन बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2023 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर यह खिताब जीता था। चीन को पिछली तीन बार से तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ रहा था, लेकिन इस बार आखिरकार उसने फाइनल में प्रवेश पाने में सफलता पाई है।

यह भी पढ़े : एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय महिला टीम का जलवा बरकरार, जापान को 3-0 से दी मात

Durand Cup Ranchi: पहली बार रांची पहुंचा 135वें डूरंड कप का...

Durand Cup Ranchi: भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, डूरंड कप के 135वें एडिशन का ट्रॉफी टूर शनिवार को पहली बार रांची पहुंचा। इसके साथ...

Chatra Brown Sugar Arrested: NTPC गेट के पास चल रहा था...

Chatra Brown Sugar Arrested: ज़िले के टंडवा थाना क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...

100 PM ई-बसें इस महीने अंत तक पहुंचेंगी पटना

पटना : बिहार में पर्यावरण अनुकूल और इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन को गति मिलने जा रही है। इस महीने के अंत तक लगभग 100 पीएम...