Commercial Advertisment

पंडरा बाजार समिति में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और बैरिकेडिंग से निगरानी

रांची: पंडरा बाजार समिति में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पांच सौ से अधिक जवानों को तैनात किया गया है, जबकि समिति के आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सिटी कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे पंडरा इलाके में हर व्यक्ति की गतिविधियों पर निगरानी रखें।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पंडरा में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, सुखदेव नगर और पंडरा भानेदार को यह आदेश दिया गया है कि वे पंडरा बाजार समिति की ओर आने वाले सभी वाहनों की जांच करें और संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को तुरंत थाना ले जाकर सत्यापन करें।

समिति में तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है, जहां हर वाहन और व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है। पहले, मतदान के बाद पंडरा बाजार समिति में हर पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहते थे, लेकिन अब बढ़ती सुरक्षा के कारण उनकी भीड़ में कमी आई है। स्ट्रांग रूम से लेकर समिति के मुख्य द्वार तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सभी गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जा सकती है।

रात दस बजे तक मालवाहक वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा और कारों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पिस्का मोड़ से कांठीटांड चौक की ओर जाने वाले वाहनों को कटहल मोड़ से रूट बदलकर भेजा जा रहा है, जबकि तिलता चौक से आने वाले वाहनों को रिंग रोड की ओर भेजा जा रहा है। इससे पंडरा बाजार समिति और आसपास के इलाकों में सुरक्षा की स्थिति मजबूत हुई है और हर गतिविधि पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

Isha Ambani Reliance Retail: ईशा अंबानी ने बताया रिलायंस रिटेल का...

Isha Ambani Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि कंपनी के स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Mukesh Ambani Jio IPO: मुकेश अंबानी ने जियो की रिकॉर्ड लिस्टिंग...

Mukesh Ambani Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लिस्टिंग को कंपनी की...

Sardar Patel Jayanti: गिरिडीह में BJP का यूनिटी मार्च, बाबूलाल मरांडी...

 सरदार पटेल जयंती पर गिरिडीह में भाजपा ने यूनिटी मार्च निकाला। बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा...