चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद क्या कर रहे हैं हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, खुद ही बताया, जानिए…

रांची. झारखंड में विधानसभा चुनाव के दोनों चरण का मतदान हो गया है। दूसरे चरण की वोटिंग कल ही हुई थी। नेताओं ने इस चुनाव को लेकर हुए चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इंडिया ब्लॉक के बैनर तले जेएमएम से हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी जमकर चुनाव प्रचार किया। दोनों ने एक दिन में कई-कई चुनावी सभाएं कीं। अब चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद आप जानना चाह रहे होंगे कि अब हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन क्या कर रहे हैं, तो इसको लेकर हेमंत सोरेन ने खुद ही जानकारी दी है।

चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद ये कर रहे हैं हेमंत सोरेन

दरअसल, दोनों चरण के मतदान पूरे हो जाने के बाद आज सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वे और उनकी पत्नी क्या कर रहे हैं। इस पोस्ट में हेमंत सोरेन ने कई फोटों शेयर की हैं, जिसमें वे, कल्पना सोरेन और उनके डॉग दिखाई दे रहे हैं। इसमें कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन के बाल में उंगलियां फेर रही हैं। वहीं हेमंत सोरेन डॉग के साथ खेल रहे हैं। इस पोस्ट में फोटों के साथ कैप्शन भी लिखा है, जिसमें लिखा गया है, ‘चुनाव प्रचार समाप्ति पर फुर्सत के कुछ क्षण।’

बता दें कि, कल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक है। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। वहीं पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। इस चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...