विधानसभा चुनाव: काउंटिंग के दिन रांची में कैसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए…

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। रांची में मतगणना कृषि उत्पादन बाजार समिति पण्डरा, रांची स्थित ब्रजगृह में होगी है। मतगणना के दिन विभिन्न प्रत्याशियों एवं उनके सहयोगी बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। साथ ही चुनाव में विजय हुए प्रत्याशी एवं उनके सहयोगियों द्वारा विजय जुलूस भी निकाला जाएगा, जिसमें काफी संख्या में आम लोगों का भीड़-भाड़ एवं वाहनों की आवाजाही होगी। ऐसे में रांची में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

23 नवंबर को रांची शहर में यातायात व्यवस्था

23 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक पिस्का मोड़ से तिलता चौक रिंग रोड़ तक छोटे मालवाहक, ऑटो, ई-रिक्शा और बस का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा। दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक रांची शहर में छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा। सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक पिस्का मोड से पंडरा एवं काठीटांड़ की ओर जाने वाले सभी ऑटो, ई-रिक्शा और बस इत्यादी वाहन पिस्का मोड से बाएं मुड़कर कटहल मोड़ होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं।

23 नवंबर को तिलता रिंग रोड से पिस्का मोड की ओर आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और बस तिलता चौक से बाएं या दाएं मुड़कर रिंग रोड़ से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकती हैं। न्यू मार्केट चौक से पिस्का मोड़, पिस्का मोड़ चौक से तिलता चौक रिंग रोड बीच के मार्ग का उपयोग शहर में प्रवेश एवं बाहर जाने के लिए कम से कम करें। इस दिन आवश्यकतानुसार विजय जुलूस के दौरान अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है।

दो चरणों में हुआ झारखंड विधानसभा चुनाव

बता दें कि, कल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हुई। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में 67 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक है। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। वहीं पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा बहरागोड़ा में और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था।

Bihar Flood Farmers Relief: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केंद्र से...

Bihar Flood Farmers Relief, पटना: बिहार में बाढ़ और अत्यधिक बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से विशेष पैकेज और...

Bihar Model School: बिहार के मॉडल स्कूलों में बड़ा बदलाव, हर...

Bihar Model School, पटना: बिहार के मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर भी...

Purnia Angan Milan: आंगनबाड़ी केंद्रों पर जुटा समुदाय, पोषण और स्वच्छता...

Purnia Angan Milan: जिले में मंगलवार को बाल विकास परियोजना के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कसबा...