अपनी मांगों को लेकर JDU Office पहुंचे ग्राम रक्षा दल के सदस्य, पुलिस…

पटना: बिहार ग्राम रक्षा दल के सदस्य इन दिनों लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक बार फिर ग्राम रक्षा दल के सदस्य शुक्रवार को पटना में स्थित जदयू कार्यालय के समक्ष घेराव करने पहुंच गए। ग्राम रक्षा दल के सदस्य जदयू कार्यालय पहुंच कर अपनी वेतन और स्थायी नियुक्ति की मांग करने लगे। हालांकि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के जदयू कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन करना शुरू करते ही भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच कर उन्हें प्रदर्शन करने से रोका और उन्हें हटा दिया।

मांग कर रहे सदस्यों में महिला पुरुष शामिल हैं और वे जदयू कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि हमलोग विगत कई वर्षों से बिहार पुलिस के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। थानाध्यक्ष के निर्देशानुसार हम लोग लगातार काम करते हैं लेकिन सरकार की तरफ से आज तक हमें एक रुपया भी नहीं दिया गया। हम जब भी अपनी मांग की बात करते हैं तो सिर्फ आश्वासन मिलता है। हमारी मांग है कि सरकार हमें हमारे काम के बदले मानदेय दे और हमारी स्थायी नियुक्ति करे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   CM Nitish आज राज्य में करेंगे सौगातों की बौछाड़, करेंगे…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

JDU Office JDU Office

JDU Office

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...