CM House के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे ग्राम रक्षा दल के सदस्य, पुलिस ने खदेड़ा

पटना: सोमवार को ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के दर्जनों कर्मी अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। ग्राम रक्षा दल के प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाबलों ने मुख्यमंत्री आवास के पास से खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के बाहर आमरण अनशन पर बैठने जा रहे थे जिसे पुलिसबल ने वहां से हटाया। प्रदर्शन कर रहे पुलिस मित्र के कर्मियों ने कहा कि वे लोग 2012 से बिहार पुलिस के साथ काम कर रहे हैं।

कई मौकों पर पुलिस की मदद करते हैं और कंधे से कन्धा मिला कर उनका सहयोग करते हैं लेकिन उन्हें कोई मानदेय नहीं जाता है। प्रदर्शनकारी पुलिस मित्र और ग्राम रक्षा दल के सदस्य उचित मानदेय और स्थायीकरण की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि वे लोग उप चुनाव के दौरान भी प्रदर्शन करेंगे और जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तब तक वे लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Passengers कृपया ध्यान दें, अगर आप जा रहे हैं बिहार से बाहर तो आज से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
CM House CM House CM House

CM House

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...