सदर अस्पताल में चलती है स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी, हर रोज नहीं लगता है टीका

बोकारो : बोकारो के सदर अस्पताल में अस्पताल कर्मियों की मनमानी इस कदर है कि जीवन रक्षक टीके हर दिन नहीं लगाई जाती है. इसके लिए तिथि निर्धारित की गई हैं. बता दें कि बीसीजी समेत कई टीके बच्चों को यहां दी जाती है. इसके लिए सरकार ने आवश्यक निर्देश दिया है, लेकिन यहां सोमवार को ही टीके दिये जाते हैं. लिहाजा कई लोग सुदूरवर्ती इलाकों से अस्पताल अपने बच्चों को लेकर आते हैं जो बैरंग लौट जाते हैं.

सिविल सर्जन ने बताई ये मजबूरी

सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र सिंह कहते हैं कि सरकार प्रतिदिन टीके लगाने का निर्देश दिया है, लेकिन हमारी मजबूरी ये है कि एक टीका के भायल में 10 बच्चों को दिया जाता है यदि 10 बच्चे नहीं आते हैं तो टीका खराब हो जाता है. इसलिए विशेष टीके के लिए हमने तिथि मुकर्रर कर रखी है.

स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने सुविधानुसार निर्धारित की है तिथि

टीका के लिए एक कागज के टुकड़े पर लिखकर विभाग ने सूचना चिपका दिया है, लेकिन इसकी जानकारी सुदूरवर्ती इलाकों के लोगों को नहीं है. जिससे वे हर रोज परेशान होते हैं. जब न्यूज 22 स्कोप ने जांच शुरू की तो पता चला कि स्वास्थ्य कर्मियों ने यह तिथि अपने मन से निर्धारित कर रखी है. जब सीएस से पूछा गया कि क्या आपने इसके लिए जागरूक अभियान या लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए अभियान चलाया है तो उन्होंने कहा कि अखबार में इसकी सूचना दी जाएगी. ऐसी स्थिति में विभाग की लापरवाही से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

स्वास्थ्यकर्मियों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज की हुई शुरुआत

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...