इंटर सेक्टर कबड्डी प्रतियोगिता : फाइनल मुकाबले में जोरहाट सेक्टर ने दक्षिण सेक्टर को हराया

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ग्रुप केंद्र मुजफ्‌फरपुर के प्रांगण में तीन दिवसीय इंटर सेक्टर कबड्‌डी प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विगत 20 नवंबर से 22 नवंबर तक ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ मुजफ्फरपुर के स्टेडियम में आयोजित किया गया। देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेक्टर मुख्यालयों की कुल 18 टीमों ने इस प्रतियोगिता में पूरे जोश और उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटकर लीग कम एलिमिनेशन मैच करवाया गया। आज का फाइनल मैच सीआरपीएफ दक्षिण सेक्टर और जोरहट सेक्टर के बीच खेला गया, जिसमें जोरहट सेक्टर की टीम 21-11 से विजेता रही।

इस अवसर पर ग्रुप केंद्र मुजफ्‌फरपुर के डीआईजी राकेश कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की और विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी एवं पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र के डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि खेल व्यक्ति को हमेशा स्वस्थ रखता है। इसलिए बल के प्रत्येक जवान को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेल केवल शारीरिक सौष्ठव को नहीं बनाता बल्कि इससे मानसिक संतुलन भी बना रहता है।

Muz Khel 2 22Scope News

यह भी पढ़े : Big Breaking : भारतीय महिला टीम बनी चैंपियन, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी जीतकर रचा इतिहास

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...