Advertisment

Jharkhand Election Result: गढ़वा से मंत्री मिथिलेश ठाकुर पिछड़े, बीजेपी प्रत्याशी ने बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। गढ़वा विधानसभा सीट पर अभी तक बीजेपी उम्मीदवार सत्येंद्र नाथ तिवारी ने जेएमएम उम्मीदवार मिथिलेश कुमार ठाकुर पर बढ़त बना ली है। अभी तक सत्येंद्र नाथ तिवारी को 5246 वोट मिले हैं, जबकि मिथिलेश ठाकुर को  5055 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: गढ़वा विधानसभा सीट

गढ़वा विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सत्येंद्र नाथ तिवारी और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार मिथिलेश कुमार ठाकुर के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम से मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सत्येन्द्र नाथ तिवारी को हराया था। इस बार भी दोनों चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...