Jharkhand Election Result: लिट्टीपाड़ा से जेएमएम प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी पर बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट पर अभी तक जेएमएम उम्मीदवार हेमलाल मुर्मू ने बीजेपी उम्मीदवार बाबूधन मुर्मू पर बढ़त बनाई हुई है। अभी तक हेमलाल मुर्मू को 29695 वोट और बीजेपी उम्मीदवार को 19863 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट

लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार बाबूधन मुर्मू और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार हेमलाल मुर्मू के बीच मुकाबला है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम से दिनेश विलियम मरांडी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार डेनियल किस्कू को हराया था। हालांकि इस बार बीजेपी और जेएमएम दोनों ने ही अपने उम्मीदवार बदले हैं।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...